तू खास है, ये यक़ीन रखना
तू खास है, ये यक़ीन रखना
वो पास है, ये यक़ीन रखना
उसे तेरे दिल की धड़कनों का
एहसास है, ये यक़ीन रखना
तेरी खुशी से वो खुश ही होता
रोने पे तेरे है वो भी रोता
तेरी उदासी को देख वो भी
उदास है, ये यक़ीन रखना
ये हाथ तेरे , करम जो उसका
बस इक भलाई, धरम जो उसका
ये खूबसूरत जहान उसका
लिबास है, ये यक़ीन रखना
काँटों के साये गुलाब खिलता
खुशी न मिलती, जो ग़म न मिलता
हर इक ज़िन्दगी ग़म और खुशी का
इतिहास है , ये यक़ीन रखना
इस रात की भी सहर तो होगी
ख़ुदा को तेरी खबर तो होगी
हर सब्र के इन्तिहां में होती
मिठास है , ये यक़ीन रखना
- शुकदेव पटनायक " सदा "
तू खास है, ये यक़ीन रखना
वो पास है, ये यक़ीन रखना
उसे तेरे दिल की धड़कनों का
एहसास है, ये यक़ीन रखना
तेरी खुशी से वो खुश ही होता
रोने पे तेरे है वो भी रोता
तेरी उदासी को देख वो भी
उदास है, ये यक़ीन रखना
ये हाथ तेरे , करम जो उसका
बस इक भलाई, धरम जो उसका
ये खूबसूरत जहान उसका
लिबास है, ये यक़ीन रखना
काँटों के साये गुलाब खिलता
खुशी न मिलती, जो ग़म न मिलता
हर इक ज़िन्दगी ग़म और खुशी का
इतिहास है , ये यक़ीन रखना
इस रात की भी सहर तो होगी
ख़ुदा को तेरी खबर तो होगी
हर सब्र के इन्तिहां में होती
मिठास है , ये यक़ीन रखना
- शुकदेव पटनायक " सदा "

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें