सोमवार, 22 दिसंबर 2008

गीत लिक्खुंगा

प्यासी धरा और खेत पर मैं गीत लिक्खुंगा ।
अब सत्य के संकेत पर मैं गीत लिक्खुंगा ।।
मिट कर भी दिल से मिट ना पायेगा मेरा लिक्खा ।
बहती नदी की रेत पर मैं गीत लिक्खुंगा ॥
रंगीनियों के सत्य को भी जानले दुनियाँ ।
कालिख़ छुपाए श्वेत पर मैं गीत लिक्खुंगा ॥
अब तक जिसे वश में ना कर पाया कोई मंतर ।
आतंक के उस प्रेत पर मैं गीत लिक्खुंगा ॥
जहाँ धर्मं हो बाज़ार और पाखंड बिकता हो ।
अभिशप्त उस साकेत पर मैं गीत लिक्खुंगा ॥
- शुकदेव "सदा "