
जीना मुश्किल हुआ आज के दौर में ।
कीजिए बस दुआ आज के दौर में ॥
कामयाबी का नेकी से रिश्ता ही क्या ।
जिंदगी है जुआ आज के दौर में ॥
गर्दे-मिटटी हमें रास आई नहीं ।
पी रहे हैं धुआं आज के दौर में ॥
ढूंढता फिर रहा इक अदद साख को ।
वो जंगल का सुआ आज के दौर में ॥
जग ने टोका " सदा " सच से तौबा करूँ ।
दिल न माने मुआ आज के दौर में ॥
- शुकदेव पटनायक " सदा "
कामयाबी का नेकी से रिश्ता ही क्या ।
जिंदगी है जुआ आज के दौर में ॥
गर्दे-मिटटी हमें रास आई नहीं ।
पी रहे हैं धुआं आज के दौर में ॥
ढूंढता फिर रहा इक अदद साख को ।
वो जंगल का सुआ आज के दौर में ॥
जग ने टोका " सदा " सच से तौबा करूँ ।
दिल न माने मुआ आज के दौर में ॥
- शुकदेव पटनायक " सदा "
