इक मुसाफिर जा रहा
अपनी धुन में गा रहा
इन बदलती सूरतों को
आईना दिखला रहा
गिद्ध का जयघोष है
कोयलियों में रोष है
कल न कूकें बाग में
तो फिर ये किसका दोष है
कौन सा ये गाँव है
पेड़ है ना छाँव है
कोठियों की है बिसात
झोपड़ों का दाँव है
भीड़ की तनहाईयाँ
मातमी शहनाइयाँ
रिश्ते हैं या झील कंकड़
डोलती परछाइयाँ
पेड़ खा गया घास को
पवन उखड़ी साँस को
ओस भी कैसे बुझाए
बादलों की प्यास को
इक तो अंधी दौड़ है
उसपे अंधा मोड़ है
भीड़ है, सँकरी गली है
जीतने की होड़ है
कौरवों में जोश है
भीष्म फिर खामोश है
फिर वही दरबार है
पर द्रौपदी मदहोश है
- शुकदेव पटनायक " सदा "
अपनी धुन में गा रहा
इन बदलती सूरतों को
आईना दिखला रहा
गिद्ध का जयघोष है
कोयलियों में रोष है
कल न कूकें बाग में
तो फिर ये किसका दोष है
कौन सा ये गाँव है
पेड़ है ना छाँव है
कोठियों की है बिसात
झोपड़ों का दाँव है
भीड़ की तनहाईयाँ
मातमी शहनाइयाँ
रिश्ते हैं या झील कंकड़
डोलती परछाइयाँ
पेड़ खा गया घास को
पवन उखड़ी साँस को
ओस भी कैसे बुझाए
बादलों की प्यास को
इक तो अंधी दौड़ है
उसपे अंधा मोड़ है
भीड़ है, सँकरी गली है
जीतने की होड़ है
कौरवों में जोश है
भीष्म फिर खामोश है
फिर वही दरबार है
पर द्रौपदी मदहोश है
- शुकदेव पटनायक " सदा "

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें