सोमवार, 8 सितंबर 2008

सदा की सदाएं

क्या करें शिकवा ज़माने से या अपने नसीब से, बाँट लें खुशियां, उतारें जिंदगी को सलीब से।
हो सुनामी का कहर या भुज की हाहाकार हो, लें सबक कुदरत के संग - संग हम चलें तहजीब से॥
आइये खिदमत करें इंसानियत की दोस्तों, एक सा ही करें सलूक अमीर हो या गरीब से।
आ रही इक साँस यारो, जा रही इक साँस है, क्यों न ऐसे में सजाएं रिश्तों को तरतीब से॥
सबको हासिल हो सुकून मेरे खुदा अब के बरस, मैं भी मांगूं, तुम भी मांगो अपने - अपने हबीब से॥
- शुकदेव पटनायक " सदा "

1 टिप्पणी:

Unknown ने कहा…

aap ki kavita bahut achi aur sarahniya hai.Is liya kripya apne blog me aur kavitaen shamil karen.