सब को खुशियों का ही सिलसिला चाहिए , गम से महफूज कोई किला चाहिए।
कुछ गुनाहों के हक़ मैं सजाएँ भी हैं, नेकियों का ही क्यूँकर सिला चाहिए ।
तुमको ख्वाहिश गुलाबों के खुशबू की हो तो चुभन का भी कुछ हौसला चाहिए ।
मंजिलें ख़ुद ब ख़ुद पास आ जाएँगी, हमख्यालों का बस काफिला चाहिए ।
मुश्किलें ही सदा बनती हैं सीढियां , मुश्किलों से न डर, गर भला चाहिए ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें