बुधवार, 30 सितंबर 2009

ज़िन्दगी

हर कदम इंसान को हैरान करती ज़िन्दगी।
जीना मुश्किल मौत को आसान करती ज़िन्दगी।।
जिसने की थी पाक ओ मासूम आगाजेसफ़र,
रफ्ता - रफ्ता खुद को बेईमान करती ज़िन्दगी।
पत्थरों से खेलना ही बन गया जो शौक तो,
एहसास के दरिया को रेगिस्तान करती ज़िन्दगी॥
इतना तो तय है कि उसके साथ कुछ न जाएगा,
किस की खातिर साज ओ सामान करती ज़िन्दगी॥
आईना भी है परेशान आदमी की जात से,
रंग बदलते अक्श से पहचान करती ज़िन्दगी॥
मज़हबी बाज़ार में क्या बिक रहा भगवान् भी,
बंदगी के नाम पे फरमान करती ज़िन्दगी॥
छोड़ जो मतलब परस्ती रूह की सुनती 'सदा'
ज़िन्दगी पे ज़िन्दगी का मान करती ज़िन्दगी॥





कोई टिप्पणी नहीं: